CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

मंगेतर को बुलाया, सेक्स पावर दवा खाई और मिलने से पहले ही हो गई 29 साल के युवक की मौत

25 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 42 views
मंगेतर को बुलाया, सेक्स पावर दवा खाई और मिलने से पहले ही हो गई 29 साल के युवक की मौत

गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर-53 स्थित एक पीजी में किराये के फ्लैट में रह रहे 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सेक्स वर्धक दवा का ओवर डोज से मौत की आशंक जताई जा रही है।

कमरे से कुछ दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं। मृतक मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था और गुरुग्राम में एक सरकारी विभाग में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी। उसने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था। घटना के बाद परिवार और सहकर्मियों में शोक का माहौल है।

कमरे पर पहुंची पुलिस तो देखा…
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब युवक के एक सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सहकर्मी के अनुसार दोनों अक्सर साथ दफ्तर जाया करते थे, लेकिन उस दिन युवक न तो फोन उठा रहा था और न ही कमरे का दरवाजा खोल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। कमरे से कुछ दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि युवक ने सेक्स वर्धक दवा का सेवन किया था, जिसके संभावित ओवरडोज के कारण हार्ट अटैक आया हो सकता है।

सेक्टर-53 थाना प्रभारी सतेंद्र के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बरामद दवाइयों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.