CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

मोबाइल से दूरी, किताबों से दोस्ती: गरियाबंद पुलिस ने बच्चों की छुट्टियों को बनाया खास लाइब्रेरी और खेल सामग्री के जरिए बच्चों को रचनात्मक और स्वस्थ माहौल देने की पहल

27 May 2026 | WEENEWS DESK | 50 views
मोबाइल से दूरी, किताबों से दोस्ती: गरियाबंद पुलिस ने बच्चों की छुट्टियों को बनाया खास लाइब्रेरी और खेल सामग्री के जरिए बच्चों को रचनात्मक और स्वस्थ माहौल देने की पहल

गरियाबंद पुलिस ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारियों से आगे बढ़ते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में पुलिस कॉलोनी में रहने वाले बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों को ज्ञान, संस्कार और मनोरंजन से जोड़ने की पहल शुरू की गई है।

पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में बच्चों के लिए कॉमिक्स, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, प्रेरणादायक कहानियां और महापुरुषों की जीवनियां उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चे मोबाइल और टीवी की स्क्रीन से दूर रहकर पढ़ने की आदत विकसित कर सकें। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के भीतर बचपन से ही अध्ययन, कल्पनाशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

सिर्फ किताबें ही नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। अब पुलिस कॉलोनी के बच्चे शाम के समय खेलकूद में हिस्सा लेकर छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं, जिससे उनमें टीम भावना, अनुशासन और आपसी तालमेल भी विकसित होगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी के कारण अपने बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, ऐसे में यह प्रयास बच्चों के समय को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए किया गया है।

इस पहल को लेकर पुलिस कॉलोनी के बच्चों और परिजनों में उत्साह देखा गया और उन्होंने गरियाबंद पुलिस एवं जिला पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.