CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

NEET EXAM: रायगढ़ में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नीट परीक्षा, 2428 अभ्यर्थी हुए शामिल

04 May 2026 | WEENEWS DESK | 53 views
NEET EXAM: रायगढ़ में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नीट परीक्षा, 2428 अभ्यर्थी हुए शामिल

रायगढ़। NEET EXAM: जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए शहर के नटवर स्कूल सहित कुल 7 केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़े दिशा-निर्देशों के तहत परीक्षा आयोजित की गई। जिला प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के कारण पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष माहौल में पूरी हुई।

 

जिले के नोडल अधिकारी के अनुसार, कुल 2512 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2428 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 84 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य किया गया था। केंद्र पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों की एंट्री, रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और दस्तावेजों की गहन जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

दोपहर 1:30 बजे तक सभी अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित कक्षों में बैठा दिया गया। रोल नंबर के आधार पर सुव्यवस्थित सीटिंग प्लान बनाया गया था। उपस्थिति दर्ज करने के बाद ठीक दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक निर्धारित समयानुसार चली। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्र के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी से परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। इसके साथ ही दिव्याग अभ्यर्थियों के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया गया था जिन्हें शाम 6 बजे तक परीक्षा देने का मौका मिला।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.