CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

NEET Latest Update: NEET UG 2026 परीक्षा पर बड़ा फैसला, 3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने जारी की नई डेट

15 May 2026 | WEENEWS DESK | 64 views
NEET Latest Update: NEET UG 2026 परीक्षा पर बड़ा फैसला, 3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने जारी की नई डेट

NEET Latest Update: देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए NEET UG 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद अब दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। एजेंसी के मुताबिक NEET UG 2026 की री-एग्जाम परीक्षा अब 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद उन लाखों छात्रों को राहत मिली है जो पिछले कई दिनों से नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि 3 मई को हुई परीक्षा को लेकर कई राज्यों से गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। मामले ने देशभर में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था और छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा कराने की मांग की थी। अब NTA ने नई तारीख घोषित करते हुए कहा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी।

NTA जल्द ही नई परीक्षा से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन, एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे लगातार NTA की वेबसाइट और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें। वहीं दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई छात्रों ने फैसले का स्वागत किया है तो कई अभ्यर्थी दोबारा तैयारी को लेकर तनाव में नजर आ रहे हैं।

NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। अब 21 जून को होने वाली परीक्षा पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.