CG | Sun, 09 August 2026

No Ad Available

New avatar: सैयारा के हीरो अहान पांडे का नया अवतार! रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर में क्या होगा खास? फैंस में बढ़ी उत्सुकता

22 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 183 views
New avatar: सैयारा के हीरो अहान पांडे का नया अवतार! रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर में क्या होगा खास? फैंस में बढ़ी उत्सुकता

New avatar: फिल्म सैयारा से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता अहान पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अहान इस एक्शन थ्रिलर के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

यूथ के फेवरेट बन चुके अहान फिलहाल अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन मूवी पर काम कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अहान को एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाया जाएगा। इसके लिए वह मुक्केबाजी और मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) की ट्रेनिंग लेंगे। कहा जा रहा है कि अहान को हर दिन करीब 5 घंटे ट्रेनिंग करनी पड़ेगी, ताकि वह एक्शन सीन्स को परफेक्ट तरीके से निभा सकें।

फिल्म में उन्हें मजबूत और फिट बॉडी के साथ स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है। इसके लिए वह वजन भी बढ़ाएंगे और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करेंगे।

इस फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ अहम भूमिका में नजर आएंगी। वाईआरएफ के बैनर तले बन रही यह फिल्म अगले साल फरवरी से इंग्लैंड में शूट की जाएगी।

पहली फिल्म थी सुपरहिट

अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 337 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया था और वर्ल्डवाइड 579 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.