CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

NITI Aayog: नीति आयोग में बड़ा बदलाव, अशोक कुमार लाहिड़ी बने नए उपाध्यक्ष, सरकार ने 5 नए पूर्णकालिक सदस्यों की भी की नियुक्ति

25 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 30 views
NITI Aayog: नीति आयोग में बड़ा बदलाव, अशोक कुमार लाहिड़ी बने नए उपाध्यक्ष, सरकार ने 5 नए पूर्णकालिक सदस्यों की भी की नियुक्ति

नई दिल्ली। NITI Aayog: केंद्र सरकार ने नीति आयोग की संरचना में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। इसके साथ ही सरकार ने पांच नए पूर्णकालिक सदस्यों की भी घोषणा की है, जिनमें राजीव गौबा, प्रो. के. वी. राजू, प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास शामिल हैं।


Latest and Breaking News on NDTV

अशोक कुमार लाहिड़ी देश के अनुभवी अर्थशास्त्रियों में गिने जाते हैं और उनका चार दशकों से अधिक का लंबा करियर रहा है। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं और वित्त आयोग के सदस्य के साथ-साथ एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

लाहिड़ी पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से विधायक भी रह चुके हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र लाहिड़ी कोलकाता के निवासी हैं और बंगाल के विकास में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। नियुक्ति के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

वहीं, नए सदस्य बने गोबर्धन दास आणविक विज्ञान के प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं, जिन्हें तपेदिक, प्रतिरक्षा विज्ञान और संक्रामक रोगों पर शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। सरकार के इस फैसले को नीति आयोग के जरिए आर्थिक और विकास नीतियों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.