CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

गणतंत्र दिवस पर बड़ा ऐलान: 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, 5 को पद्म विभूषण, देखिए पूरी लिस्ट

25 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 116 views
गणतंत्र दिवस पर बड़ा ऐलान: 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, 5 को पद्म विभूषण, देखिए पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत कुल 131 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा; सूची के अनुसार इस वर्ष 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार देने की मंजूरी दी गई है,

जिनमें सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में खेल जगत से 9 हस्तियां, कला और संस्कृति के क्षेत्र से सर्वाधिक 44 लोग तथा सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 13 लोगों को सम्मानित किया जाएगा;

पद्म अवॉर्ड्स देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान माने जाते हैं, जो कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाते हैं, जहां पद्म विभूषण ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’, पद्म भूषण ‘विशिष्ट सेवा’ और पद्म श्री ‘किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा’ के लिए प्रदान किया जाता है;


साल 2026 की सूची में 19 महिलाएं शामिल हैं, वहीं विदेशी, NRI, PIO और OCI श्रेणी के 6 लोगों को भी सम्मान मिलेगा, इसके अलावा 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा, परंपरा के अनुसार इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर की जाती है और राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान प्रदान किया जाता है, जिससे देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलता है।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.