CG | Wed, 23 September 2026

No Ad Available

Pellet gun case: पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर धरने पर बैठे

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 800 views
Pellet gun case: पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर धरने पर बैठे

दिल्ली। Pellet gun case: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं। वह जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लाछोब को लेकर शिकायत करने पहुंचे।

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ साहिल का परिवार भी है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने शर्त रखी है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती है तब तक वह थाने में ही रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि 20 जुलाई को जिस तरह से कार्रवाई हुई। गृहमंत्री अमित शाह से पूछा जा रहा है कि आपने इजाजत दी है तो हां बोलिए नहीं दी है तो नहीं बोलिए, ताकि देश जाने।

उससे वो भाग रहे हैं। देश में कहीं जवाब नहीं दे रहे हैं। पैलेट गन मामले को उठाने के लिए राहुल गांधी थाने गए हैं। पूरे मामले को उजागर करने के लिए थाने पहुंचे हैं, कार्रवाई की मांग करने के लिए।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.