CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

पूर्णिमा पर अल्ट्राटेक बैकुंठ में धार्मिक आयोजन, श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

02 May 2026 | WEENEWS DESK | 51 views
पूर्णिमा पर अल्ट्राटेक बैकुंठ में धार्मिक आयोजन, श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

तिल्दा नेवरा :अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में पूर्णिमा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। यहां स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन एवं श्रीसत्यानारायण भगवान की कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। कार्यक्रम में प्लांट के टेक्निकल फंक्शनल हेड राजीव सिंघल एवं मैकेनिकल हेड अशोक मिश्रा अपनी धर्मपत्नी सहित शामिल हुए।

इस अवसर पर प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी, कॉलोनीवासी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में आयोजित श्रीसत्यानारायण कथा का श्रवण श्रद्धालुओं ने अत्यंत भक्ति भाव से किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से एचआर हेड श्री जितेंद्र सिंह तंवर, ईआर एवं सिक्योरिटी हेड अभिषेक तेवतिया तथा डॉ. मेघना भालेराव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख एवं प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो अपनी भव्यता और आकर्षक उद्यान के कारण दूर-दूर से आने वाले लोगों के लिए आस्था और पर्यटन का केंद्र बना हुआ है। यहां समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्र की धार्मिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.