CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश: मतदान और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

25 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 117 views
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश: मतदान और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “आज के दिन यानी 25 जनवरी को हमारे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए हमारे व्यस्क नागरिक उत्साहपूर्वक मतदान करते हैं।

बाबासाहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर मानते थे कि मताधिकार के प्रयोग से राजनीतिक शिक्षा सुनिश्चित होती है। हमारे मतदाता बाबासाहब की सोच के अनुरूप अपनी राजनैतिक जागरूकता का परिचय दे रहे हैं।

मतदान में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी हमारे गणतंत्र का शक्तिशाली आयाम है। महिलाओं का सक्रिय और सशक्त होना देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है…हमारी बहनें और बेटियां पारंपरागत रूढ़ियों को तोड़कर आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं देश के समग्र विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं…”































 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.