CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

Raipur Crime : रायपुर का ये मशहूर इन्फ्लुएंसर निकला ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड, इस वेबसाइट से चलता था पूरा खेल, 20 गिरफ्तार

17 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 72 views
Raipur Crime : रायपुर का ये मशहूर इन्फ्लुएंसर निकला ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड, इस वेबसाइट से चलता था पूरा खेल, 20 गिरफ्तार

 

रायपुर। Raipur Crime : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मास्टरमांइड रायपुर बाबू खेमानी समेत 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सटोरिए ओडिशा और महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं।

पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। जिस पर पुलिस की टीम ने मौके से आरोपी मनदीप सिंह को धरदबोचा। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुंबई, भवानीपटना (उड़ीसा) और दुर्ग में एक साथ रेड कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। मुंबई में 9, उड़ीसा में 7 और दुर्ग में 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि रायपुर से 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 3 एलईडी, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 1 कार, 3 वाई-फाई राउटर और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 3 कॉपियां जब्त की हैं। नगद 1.95 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.