रायपुर। Raipur Municipal Corporation Budget : रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मेयर मीनल चौबे पेश कर रहीं हैं, जो करीब 2131.75 करोड़ रुपए का है। बजट सत्र में महापौर मीनल चौबे ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के साथ मिलकर रायपुर को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ने और शहर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने का खाका पेश किया।

यह बजट रायपुर के नागरिकों के लिए सीधे तौर पर शुद्ध पेयजल, स्मार्ट यातायात प्रबंधन और युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा। महापौर ने पूर्ववर्ती परिषद् की विफलताओं को सुधारकर सुशासन की नई नींव रखने का दावा किया है।
अधोसंरचना और शिक्षा पर जोर
महापौर ने बताया कि युवाओं के लिए दलदल सिवनी में 500 सीटर और साइंस कॉलेज के पास 1000 सीटर हाईटेक लाइब्रेरी का काम प्रगति पर है। इसके अलावा, शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के कायाकल्प के लिए ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है। तेलीबांधा के पास बहुप्रतीक्षित टेक्नो टॉवर का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।
जल प्रबंधन के लिए ‘जल बोर्ड’ का गठन
शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 16 जनवरी 2026 को जल बोर्ड का गठन किया गया है। महापौर ने कहा कि अमृत मिशन की खामियों को दूर करते हुए पाइपलाइनों का डिजिटलीकरण (70% पूर्ण) किया जा रहा है, जिससे लो-प्रेशर और लीकेज की समस्या खत्म होगी। एकता कॉलोनी जैसे क्षेत्रों को ‘टैंकर फ्री’ करने में सफलता मिली है।

रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसकी कुल राशि 2131.75 करोड़ रुपये है। महापौर मीनल चौबे ने महात्मा गांधी सदन में बजट अभिभाषण को संबोधित किया। बैठक में सभापति सूर्यकांत राठौर, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित सभी निर्वाचित पार्षद उपस्थित थे।
बजट की प्रमुख घोषणाएं और कार्य:
महिला शांति गृह का निर्माण होगा. 5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
रायपुर शहर में खारुन महोत्सव का होगा आयोजन
शहीद स्मारक परिसरों में लिफ्ट लगाई जाएगी
पुराना धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेडिंग जोन बनाये जाएंगे
शहर की नियमित और व्यवस्थित सफाई के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से रोबोटिक सक्शन मशीन की खरीदी होगी
फुंडहर के पास गौधाम बनाया जाएगा
नगर निगम की महिला कर्मियों के लिए आत्म रक्षा शिविर का आयोज किया जाएगा
सभी जोन में 2 उद्यानों का सौंदर्यीकरण होगा
हरेक वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना होगी
गॉस मेमोरियल खेल मैदान का उन्नयन किया जाएगा, 15 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान
जे एन पांडेय स्कूल, सप्रे शाला और खेल परिसर के विकास के लिए 10 करोड़ का बजटीय प्रावधान
शहर में अलग-अलग जगह पे एंड यूज शौचालय बनाये जाएंगे
84 करोड़ की लागत से खारुन रिवर फ्रंट का निर्माण होगा
सर्व सुविधायुक्त लायब्रेरी अब 1 हजार शीटर की जगह 1500 शीटर का बनेगा
शहर में पानी निकासी, सीसी रोड, नालियों के निर्माण, पाइप लाइन विस्तार और सड़क मरम्मत आदि पर 233 करोड़ रुपये खर्च होंगे
नरैया और पंडरी बस स्टैंड के पास वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण पूरा किया जाएगा
केनाल रोड 2.0 के निर्माण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड के मकानों के मरम्मतीकरण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
जॉब हेल्प डेस्क के संचालन का फैसला
नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में स्वचालित पार्किंग की सुविधा शुरू होगी
डूंडा में नया जल शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना होगी
खामाडीह में नया पानी टंकी बनेगा
सड्डू में 38 करोड़ की लागत से नया पानी टंकी बनेगा
लेडीज गारमेंट फैक्ट्री के संचालन का शुभारंभ होगा
सार्वजनिक जगहों पर बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे, इनके लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किये जायेंगे
रायपुर के युवाओं को उनके सृजनात्मक और उन्नत कौशल कार्य के लिए सम्मानित करने रायपुर युवा रत्न सम्मान दिया जाएगा…….
– final-budget-speech-29.03.2026-Time-2-PMवहीं, बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लेकर ‘वादा तेरा वादा’ गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। जमकर हंगामा भी हुआ।
उन्होंने कहा कि, तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। वहीं, विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी। इसके अलावा विपक्षी पार्षदों पर कारवाई को लेकर सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।