CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS: “देशभक्ति से बड़ा कोई जीवन नहीं”—सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

07 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 31 views
RAIPUR NEWS: “देशभक्ति से बड़ा कोई जीवन नहीं”—सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

रायपुर। CG NEWS: “देशभक्ति से बड़ा कोई काम नहीं होता और देशभक्ति से बड़ा कोई जीवन नहीं होता। जो देश के लिए जीना सीख जाए, उसे देश के लिए मरने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि वह जीवित रहकर भी देश को जीवंत रखता है। आज यदि हम अपने घरों में शांति से जीवन जी रहे हैं, तो इसका पूरा श्रेय सीमा पर माइनस तापमान में भी डटे हमारे देश के जवानों को जाता है।” यह प्रेरक विचार वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किए।

अग्रवाल रविवार को ‘जय राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान’ द्वारा आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के उन होनहार प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया, जिनका चयन हाल ही में देश और राज्य की विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में हुआ है।

चयनित होनहार युवाओं का हुआ सम्मान

समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न सेवाओं में चयनित निम्नलिखित युवाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाने वालों में
1.  साहिल ध्रुव (चयनित – अग्निवीर)
2.  हरीश यदु (चयनित – अग्निवीर)
3. पवन जायसवाल (चयनित – अग्निवीर)
4.  पोखराज वर्मा (चयनित – सहायक विस्तार अधिकारी)
5.  कुलदीप इसदा (चयनित – छत्तीसगढ़ पुलिस)

हर घर में देशभक्त और बलिष्ठ युवा तैयार करना लक्ष्य

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘अग्निवीर योजना’ और युवाओं के शारीरिक विकास पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ,”अग्निवीर और सैन्य प्रशिक्षण का मतलब सिर्फ नौकरी पाना नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य घर-घर में देशभक्त तैयार करना है। हमारे युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से बलिष्ठ होना पड़ेगा। यदि हमारे युवा सक्षम होंगे, तभी वे समाज में अन्याय, अत्याचार और दुराचार करने वालों को सबक सिखा सकेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन सही मार्गदर्शन और शारीरिक सौष्ठव (हाइट और सीना चौड़ा करने) के लिए सही ट्रेनिंग की आवश्यकता है। चावल प्रधान डाइट के कारण आने वाली शारीरिक कमियों को सुधारने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण संस्थान बेहद जरूरी हैं, जहां 15 साल के बच्चे भी ट्रेनिंग लेकर मजबूत बन रहे हैं।

सांसद निधि से ₹5 लाख की बड़ी घोषणा

जय श्री राम सैन्य प्रशिक्षण संस्थान द्वारा युवाओं को दिए जा रहे निःशुल्क और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संस्थान की मांग पर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की राशि देने का ऐलान किया, ताकि भविष्य में और बेहतर तरीके से युवाओं को तैयार किया जा सके।

2020 से शुरू हुए सफर में 91 युवाओं को मिली सफलता

संस्थान के अध्यक्ष पन्ना लाल सिन्हा ने बताया कि इस निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को हुई थी। बेहद कम समय में संस्थान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यहाँ से कड़े प्रशिक्षण के बाद अब तक कुल 91 युवाओं का चयन देश की सेना, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में हो चुका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुराने साथी डॉ. उदय भान सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के संयोजक  सोनी जी, संस्थान के अध्यक्ष  पन्ना लाल सिन्हा, कार्यकारी सदस्य व समाजसेवी  मेवा लाल सिन्हा,  गौतम ओझा, जोन अध्यक्ष  बद्री गुप्ता, जोन अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल,  राजेंद्र अग्रवाल,  सुभाष जी, त्रिवेदी जी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, संस्थान के प्रशिक्षु, उनके परिवारजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.