CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS : ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस का एक्शन जारी: सैटरडे नाइट में 137 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

29 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 62 views
RAIPUR NEWS : ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस का एक्शन जारी: सैटरडे नाइट में 137 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस ने नवरात्रि के बाद जांच अभियान में तेजी ला दी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और यातायात एवं प्रोटोकॉल के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष जनवरी से अब तक करीब 1400 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है।

29 मार्च 2026 की रात एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के 8 स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 137 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। सभी के खिलाफ चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी टारगेट के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है, इसलिए इस पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.