CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला ने कमिशनरेट प्रणाली पर उठाया सवाल, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

14 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 95 views
RAIPUR NEWS : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला ने कमिशनरेट प्रणाली पर उठाया सवाल, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

 

RAIPUR NEWS : रायपुर के वीआईपी रोड स्थित फार्महाउसों में चल रही अवैध नशे की पार्टियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से इन फार्महाउसों में रईसजादों द्वारा खुलेआम हुक्का एवं शराब का सेवन करते हुए पार्टियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

भावेश शुक्ला ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रशासन की जानकारी के बावजूद खुलेआम संचालित हो रही हैं। इससे आम जनता में गलत संदेश जा रहा है कि कानून का पालन केवल आम लोगों के लिए है, जबकि प्रभावशाली लोगों को संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी तालिबंदा क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, जबकि दूसरी ओर गरीब या सामान्य वर्ग के लोग यदि छोटी-सी गतिविधि भी करते हैं तो उन पर तत्काल कार्यवाही कर दी जाती है। यह दोहरी नीति बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी प्रतिष्ठित एनजीओ की आड़ में इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

प्रदेश युवक कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उसमें शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर सार्वजनिक किया जाए तथा संबंधित आयोजकों एवं फार्महाउस मालिकों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही, वीआईपी रोड क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने और यदि किसी प्रकार का संरक्षण दिया जा रहा है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भावेश शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 2 दिनों के भीतर इस मामले में ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती है, तो प्रदेश युवक कांग्रेस संबंधित सभी व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करेगी और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला , प्रवक्ता शुभम , लक्षित , मृगेंद्र जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान अतीक मेमन, मो हसान, आशीष बाजपेयी, खुशराज ढिल्लन, जिशान मो, अनिकेत महतो, साहिल , कृष्णा, चंदन शामिल थे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.