CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा-गरियाबंद पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाई नशे की बड़ी खेप।बॉर्डर चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा जब्त कर तस्करी की कोशिश नाकाम।

25 May 2026 | WEENEWS DESK | 49 views
सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा-गरियाबंद पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाई नशे की बड़ी खेप।बॉर्डर चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा  जब्त कर तस्करी की कोशिश नाकाम।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत करीब 70 लाख 58 हजार रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 24 मई 2026 को थाना देवभोग पुलिस की टीम ओडिशा सीमा से लगे ग्राम खुटनांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर एमसीपी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप वाहन UP 64 CT 5613 पर पुलिस की नजर पड़ी। वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई।

चालक ने अपनी पहचान राहुल पाण्डेय (33 वर्ष) निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। पुलिस को गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पिकअप में रखी 06 सफेद प्लास्टिक बोरियों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर वजन कराने पर कुल 130 किलो 160 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹65.08 लाख आंकी गई। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग ₹5.50 लाख बताई गई, उसे भी जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मादक पदार्थ को सीलबंद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • राहुल पाण्डेय (33 वर्ष)
  • निवासी – ग्राम पारो लौवडीह, तहसील मोहमदाबाद युसुफपुर, थाना भंवरकोल, जिला गाजीपुर (उ.प्र.)

जब्त सामग्री

✅ 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा

✅ 06 सफेद प्लास्टिक बोरी

✅ पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613

💰 कुल जब्ती मूल्य – ₹70,58,000

गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को सीमावर्ती इलाकों में नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.