CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

Sex racket exposed : शहर के इस लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवती और OYO मालिक गिरफ्तार

11 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 149 views
Sex racket exposed : शहर के इस लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवती और OYO मालिक गिरफ्तार

दुर्ग। Sex racket exposed : जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध करा रहे थे।

9 फरवरी को थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी क्षेत्र के छाया इन लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने प्वाइंटर ग्राहक बनाकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लॉज के मालिक और रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के जरिए युवतियां उपलब्ध कराने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में घनेश रॉय उम्र 56 वर्ष और सीता चौधरी उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।छावनी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.