CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

Shane Warne: शेन वॉर्न का मास्टरस्ट्रोक, RR की डील से परिवार को मिलेंगे 450 करोड़

25 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 96 views
Shane Warne: शेन वॉर्न का मास्टरस्ट्रोक, RR की डील से परिवार को मिलेंगे 450 करोड़

नई दिल्ली। Shane Warneऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी दूरदर्शिता का लोहा मनवाया था। इसका बड़ा उदाहरण अब सामने आया है, जब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) की करीब 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक्री हुई है। इस डील के बाद वॉर्न के परिवार को लगभग 450 से 460 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, जो उनके एक पुराने और बेहद स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का नतीजा है।

दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से पहले जब शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे, तब उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक खास शर्त रखी थी। इस शर्त के तहत उन्हें टीम के लिए खेले गए हर सीजन के बदले 0.75% इक्विटी (मालिकाना हिस्सा) दिया जाना था। वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 4 सीजन खेले, जिससे उनके पास फ्रेंचाइजी में 3% हिस्सेदारी हो गई।

अब जब राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित एक समूह को करीब 1.63 अरब डॉलर (लगभग 15,300 करोड़ रुपये) में बेचा गया है, तो वॉर्न का वही 3% हिस्सा करीब 450-460 करोड़ रुपये का हो गया है। खास बात यह है कि वॉर्न ने उस समय सिर्फ 9.35 करोड़ रुपये की सैलरी में खेलने का फैसला किया था, लेकिन उनकी यह इक्विटी डील आज उनके परिवार के लिए सैकड़ों करोड़ की संपत्ति बन गई।

शेन वॉर्न को उस समय सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस पर भी पूरा नियंत्रण दिया गया था। उन्होंने 2008 में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन भी बनाया था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार जीतों में से एक मानी जाती है।

हालांकि, इस डील से मिलने वाली राशि वॉर्न के परिवार को आईपीएल 2026 सीजन के बाद मिल सकेगी और इसके लिए बीसीसीआई की मंजूरी जरूरी होगी। गौरतलब है कि शेन वॉर्न का 2022 में निधन हो गया था, लेकिन उनकी दूरदर्शी सोच आज भी यह साबित करती है कि वह सिर्फ क्रिकेट के जादूगर ही नहीं, बल्कि एक समझदार सौदागर भी थे।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.