CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

SPORTS NEWS : सांसद खेल महोत्सव संकुल स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड अभनपुर आई टी एम यूनिवर्सिटी

14 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 123 views
SPORTS NEWS : सांसद खेल महोत्सव संकुल स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड अभनपुर आई टी एम यूनिवर्सिटी

रायपुर। SPORTS NEWS : सांसद खेल महोत्सव अभनपुर प्रथम चरण का खेल जोन ऊपरवारा में आई टी एम यूनिवर्सिटी के मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें 26 ग्राम पंचायत के लगभग 700 खिलाड़ी एवं 100 कोच मैनेजर कुल 800 व्यक्ति उपस्थित हुए। सभी के लिए भोजन और नाश्ता , चाय की व्यवस्था किया गया। सभी विजेता प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नीतू मिस्त्री (प्रभारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी अभनपुर) द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि के रूप में गजेंद्र पांडे, पीतांबर पटेल, विवेक साहू, वरुण पाण्डेय साथ में ऊपरवारा सरपंच हेमा पांडेल, टेमिन साहू (पंचायत सचिव ), भारत बैश ( सरपंच ग्राम पंचायत तुता) , नेतराम साहू ( सचिव श्रृंगारभाठा) , मुकेश साहू ( सचिव विरोधा) , जोन खेल प्रभारी प्राचार्य ऊपरवारा किरण ठाकुर, वरिष्ठ खेल अधिकारी बी .आर.साहू, शिवनंदन देवांगन, आई टी एम विश्वविद्यालय से डिप्टी रजिस्टार विकास भोंसले, एडमिन डायरेक्टर राजीव पांडे, खेल अधिकारी प्रकाश मौर्य, श्री मिश्रा, अभनपुर के वरिष्ठ खेल अधिकारी पोमन तारक, रितेश चंद्राकर , लुकेश नामदेव, एवं समस्त व्यायाम शिक्षकों की गरिमामई उपस्थिति रही। यह जानकारी अभनपुर विकासखंड खेल अधिकारी विजय रत्नाकर ने दिए।

धरसीवां मांढर जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव माना बस्ती जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कुल 21 गांव के 1000 खिलाड़ियों ने गेंड़ी, फुगड़ी, रोपस्कीपिंग, शतरंज,कबड्डी, खो खो ,ब्हालीबाल , रस्साखींच, खेल में शामिल हुए।

अभनपुर आई टी एम जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कुल 26 गांव के 600 खिलाड़ियों ने गेंड़ी, फुगड़ी, रोपस्कीपिंग, कबड्डी, खो खो ,ब्हालीबाल , रस्साखींच, तैराकी खेल में शामिल हुए।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.