CG | Thu, 26 March 2026

No Ad Available

SPORTS NEWS: J30 रायपुर – आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2026 के आज खेले गए रोमांचक मुकाबले, देखें परिणाम

25 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 4 views
SPORTS NEWS: J30 रायपुर – आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2026 के आज खेले गए रोमांचक मुकाबले, देखें परिणाम

रायपुर। SPORTS NEWS:  J30 रायपुर – आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2026 में आज मुख्य ड्रॉ के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल की ओर कदम बढ़ाए। यह प्रतियोगिता रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के तत्वावधान में, इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) द्वारा टूर्नामेंट डायरेक्टर  गुरूचरण सिंह होरा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।

बालक एकल अंडर-18 – प्री-क्वार्टरफाइनल (R16)

ओम पटेल (भारत) ने भाव्या पोरवाल (भारत) को 6-2, 6-1 से हराया।
रणवीर सिंह (भारत) ने नील केलकर (भारत) को 6-2, 6-2 से हराया।
अद्वित तिवारी (भारत) ने पुनीत मनोहर (भारत) को 6-3, 7-6(3) से हराया।
आरव धेकियाल (भारत) ने वरद उंद्रे (भारत) को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया।
कबीर परमार (भारत) ने प्रद्न्येश शेल्के (भारत) को 7-6(3), 6-2 से हराया।
पांशुल उबोवेझा (भारत) ने सक्षम भंसाली (भारत) को 6-2, 6-2 से हराया।
कुशाग्र अरोड़ा (भारत) ने एरिक मैथ्यू गुनावन (इंडोनेशिया) को 6-3, 4-1 (रिटायर्ड) से हराया।
शरण सोमासी (भारत) ने आहान मिश्रा (भारत) को 7-5, 3-6, 6-4 से हराया।

बालक युगल अंडर-18 – क्वार्टरफाइनल

एरिक मैथ्यू गुनावन (इंडोनेशिया) / रणवीर सिंह (भारत) ने सार्थक अशोक गायकवाड़ / वीरेन सूर्यवंशी (भारत) को 6-3, 6-2 से हराया।
कुशाग्र अरोड़ा / आरव धेकियाल (भारत) ने ओम कुमारन चिन्नास्वामी / ओलिवर हैंसिन (ऑस्ट्रेलिया) को 6-3, 7-6(3) से हराया।
आहान मिश्रा / अभिवाद्य मिश्रा (भारत) ने अर्श कथूरिया / यश कुमार (भारत) को 4-6, 6-1, [10-6] से हराया।
आरुष कोटे (अमेरिका) / शरण सोमासी (भारत) ने पांशुल उबोवेझा / अद्वैय व्यास (भारत) को 1-6, 6-4, [10-8] से हराया।

बालिका एकल अंडर-18 – प्री-क्वार्टरफाइनल (R16)

एंजेल पटेल (भारत) ने जाह्नवी तम्मिनेड़ी (भारत) को 7-6(4), 3-6, 6-2 से हराया।
गुरलीन कौर खनुजा (भारत) ने अव्यक्था रायावरापु (अमेरिका) को 6-3, 6-0 से हराया।
मरिया पटेल (भारत) ने तमन्ना नायर (भारत) को 6-3, 6-1 से हराया।
साहेज लखत (अमेरिका) ने दिया अग्रवाल (भारत) को 6-2, 6-3 से हराया।
रिया गंगम्मा पुडियोक्कडा (भारत) ने आराही विजय देशमुख (भारत) को 6-1, 6-1 से हराया।
आराध्या मीना (भारत) ने स्वास्ति सिंह (भारत) को 7-5, 6-1 से हराया।
सिद्धि पांडे (भारत) ने हनी गौरव जुमानी (भारत) को 7-6(3), 6-4 से हराया।
निएशा एंजा (भारत) ने अरमानी नलवड़े (भारत) को 6-1, 6-1 से हराया।

बालिका युगल अंडर-18 – क्वार्टरफाइनल

आराध्या मीना / इंसियाह मोंवाला (भारत) ने सिद्धि पांडे (भारत) / अव्यक्था रायावरापु (अमेरिका) को 6-1, 6-3 से हराया।
साहेज लखत (अमेरिका) / जोहा कुरैशी (भारत) ने दिया अग्रवाल / तनिष्का भटनागर (भारत) को 6-4, 4-6, [10-7] से हराया।

टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले जारी हैं और खिलाड़ी अगले दौर में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp