CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

T20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप के बीच टीम को तगड़ा झटका, कप्तान और ये दो दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

13 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 71 views
T20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप के बीच टीम को तगड़ा झटका, कप्तान और ये दो दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के बीच में ही दो प्रमुख टीमों के बड़े खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। 13 फरवरी को आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग और जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर के टूर्नामेंट से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

आयरलैंड की टीम के लिए यह सबसे बड़ा झटका है। टीम के कप्तान और धुरंधर सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग अब इस वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पाएंगे। 12 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान जोश इंग्लिस का कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाते समय स्टर्लिंग का घुटना जमीन से टकरा गया था। स्कैन में उनके लिगामेंट में चोट (Ligament Injury) की पुष्टि हुई है। आईसीसी (ICC) की मंजूरी के बाद आयरलैंड ने उनकी जगह सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। स्टर्लिंग की अनुपस्थिति में लोरकान टकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर भी बाहर

जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान टॉस के समय टेलर के बाहर होने की पुष्टि की। टीम में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेन करन को शामिल किया गया है, जबकि प्लेइंग इलेवन में टोनी मुनयोंगा को जगह मिली है। टेलर की अनुपस्थिति में तदिवानाशे मारुमानी विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.