नई दिल्ली: VIDEO : जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीचकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्हें टाइफाइड हो गया है। इस बात की जानकारी दिपके ने खुद एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बीमारी से आंदोलन पर असर नहीं पड़ने वाला है। ये आंदोलन जारी रहेगा।
अभिजीत दिपके बोले- मेरा इलाज चल रहा
अभिजीत दिपके ने कहा कि मुझे टाइफाइड हो गया लेकिन इस अवस्था से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन की गति मंद नहीं पड़ेगी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दिपके ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और फिलहाल उनका इलाज हो रहा है।
सीजेपी सपोर्टर्स का जताया आभार
अभिजीत दिपके ने देशभर में आंदोलन को जारी रखने के लिए सीजेपी समर्थकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह आंदोलन अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा। दिपके ने कहा कि जैसा आप जानते हैं कि मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार हूं। मेरी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और मुझे ‘टाइफाइड’ होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मेरा इलाज जारी है और मुझे प्रतिदिन ‘ड्रिप’ के जरिए दवाएं दी जा रही हैं।
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke)
अभिजीत दिपके बोले- आईवी ड्रॉप लगाई जा रही
अभिजीत दिपके ने आगे कहा कि मेरा इलाज लगातार चल रहा है। मुझे रोज ‘आईवी ड्रिप’ लगाई जा रही है लेकिन मैं देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सभी ‘कॉकरोच’ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने समर्थकों को आंदोलन का विस्तार करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उनकी मुख्य मांग जरूर पूरी होगी।
‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमें मिलकर रहेगा’
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हम इसी तरह शांतिपूर्वक विरोध जारी रखेंगे, तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमें मिलकर रहेगा। सीजेपी के नेतृत्व में यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुरू किया गया। आंदोलनकारी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।