नई दिल्ली: VIDEO :शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन सामने आया है. प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए. CJP फाउंडर ने कहा, ‘कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. लेकिन इस्तीफा हुआ है. कहते थे कब तक बैठोगे. 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा. लेकिन सरकार झुक गई. क्या कहते थे कि क्रांति नहीं होगी. लेकिन क्रांति हो गई.’ अभिजीत दीपके और उनके समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं. विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल है.
धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा-दीपके
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से कहा ‘जब मैं अमेरिका से निकला था, तब कहा जा रहा था क्या होगा. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.’ अभिजीत दीपके और उनके साथी फिलहाल जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं. इससे पहले प्रधान ने इस्तीफा के साथ-साथ एक लेटर भी शेयर किया है.
जंतर-मंतर पर खुशी से झूम उठे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘लोकतंत्र की जीत हुई’. इसके साथ ही दीपके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फोन पर बात करते खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास जश्न का शोर सुना जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपके के हाथ में कैनुला लगा है.मंच से उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित भी किया. इस दौरान अन्य लोग भी मंच पर झूमते नजर आए.
झुकती है दुनियां झुकाने वाला चाहिए
सत्यमेव जयते#NEETExamProtest #Dharmendrapradhan pic.twitter.com/FVdgJqGsOE
— Dhruv (Parody) (@_dhruv_101)
#WATCH | Delhi: On the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, Abhijeet Dipke, Founding President of Cockroach Janta Party, says, "It's a victory for the constitution of India. It's a victory for the people of India…" pic.twitter.com/2BBUMZKJJq
— ANI (@ANI)
#WATCH | Delhi: Abhijeet Dipke, Founding President of Cockroach Janta Party, and others celebrate at the protest site at Jantar Mantar after Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigned from his post. pic.twitter.com/QboYGADsnU
— ANI (@ANI)