CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

ViralVideo: सांप के काटने के बाद जिंदगी की जंग हार गया युवक, जाम में फंसी एंबुलेंस और अस्पताल में नहीं मिला इंजेक्शन

07 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 34 views
ViralVideo: सांप के काटने के बाद जिंदगी की जंग हार गया युवक, जाम में फंसी एंबुलेंस और अस्पताल में नहीं मिला इंजेक्शन

बिहार । ViralVideo: समस्तीपुर से इंसानियत और व्यवस्था को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से एक युवक की मौत हो गई। वारिसनगर प्रखंड के लखनपट्टी निवासी रामबाबू शर्मा को घर का दरवाजा खोलते समय सांप ने काट लिया था।

परिजन तुरंत उन्हें वारिसनगर पीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय समस्तीपुर के ओवरब्रिज पर भारी जाम लग गया, क्योंकि पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था और वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए आगे निकलने की होड़ में फंसे हुए थे। जाम इतना भीषण था कि एंबुलेंस को रास्ता तक नहीं मिल पाया। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजन रामबाबू को गोद में उठाकर सड़क पर दौड़ पड़े और ई-रिक्शा से निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां से भी सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जब तक डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। कई डोज एंटी-वेनम देने के बावजूद रामबाबू की जान नहीं बचाई जा सकी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिजन मरीज को गोद में लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद लोग ट्रैफिक व्यवस्था, अस्पतालों में दवाओं की कमी और सिस्टम की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.