CG | Sun, 27 September 2026

No Ad Available

GRAND NEWS : खतरे के बीच ग्रैंड न्यूज़ टीम ने निभाई जिम्मेदारी, समय रहते NH-30 पर राहगीरों को किया अलर्ट

27 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 1000 views
GRAND NEWS : खतरे के बीच ग्रैंड न्यूज़ टीम ने निभाई जिम्मेदारी, समय रहते NH-30 पर राहगीरों को किया अलर्ट

सुकमा। GRAND NEWS : लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जहां जिले के नदी-नाले और पुल-पुलिया उफान पर हैं, वहीं सड़क पर जलभराव और अन्य हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे ही चुनौतीपूर्ण हालात के बीच कवरेज के लिए निकली ग्रैंड न्यूज़ की टीम ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए राहगीरों को संभावित हादसे से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाया।

?_=1" />
">

मामला सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रामाराम कैंप के सामने NH-30 का है। यहां बारिश के दौरान एक ट्रांसफार्मर गिर जाने से हाई वोल्टेज बिजली के तार सड़क की ओर झुक गए थे। इस स्थिति में वहां से गुजरने वाले छोटे वाहन और मोटरसाइकिल सवारों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

कवरेज के दौरान स्थिति को देखते हुए ग्रैंड न्यूज़ संवाददाता डॉ. फारूख अली ने अपनी टीम के साथ तत्काल सड़क पर स्टॉपर लगाया और पेड़ की टहनियां लगाकर राहगीरों को खतरे वाले स्थान से दूर रहने के लिए सतर्क किया। टीम ने वाहन चालकों को रुककर सावधानी बरतने की अपील भी की, ताकि कोई व्यक्ति बिजली के झुके हुए तारों की चपेट में न आए।

इसके साथ ही टीम ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया। भारी बारिश और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा दिखाई गई यह संवेदनशीलता पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व का उदाहरण बनी।

ग्रैंड न्यूज़ की टीम ने यह संदेश भी दिया कि पत्रकारिता केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की स्थिति में एक जागरूक नागरिक के रूप में समाज और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी महत्वपूर्ण है।

?_=2" />
">
?_=3" />
">
?_=4" /> ">

 

Read More: CG VIDEO : झांकी की रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट, इंस्टाग्राम पर लेडी डॉन बनने का स्टेटस भी, लात-घूंसे चलाने का VIDEO वायरल

The post GRAND NEWS : खतरे के बीच ग्रैंड न्यूज़ टीम ने निभाई जिम्मेदारी, समय रहते NH-30 पर राहगीरों को किया अलर्ट appeared first on Grand News.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp