CG | Wed, 30 September 2026

No Ad Available

ITBP Vacancy 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, हेड कांस्टेबल, मोटर मैकेनिक पद पर भर्ती शुरू

29 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 980 views
ITBP Vacancy 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, हेड कांस्टेबल, मोटर मैकेनिक पद पर भर्ती शुरू

ITBP Vacancy 2026: इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के जरिए किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कितनी है आवेदन फीस?

आवेदन करने वाले SC, ST और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। वहीं, अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ITBP Head Constable भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

6. फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।

7. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

कई चरणों में होगा चयन

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इसके अलावा सरकारी सेवा के नियमानुसार मिलने वाले अन्य लाभ और भत्ते भी लागू हो सकते हैं।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.