CG | Wed, 30 September 2026

No Ad Available

धान घोटाले में मुख्य बिचौलिया व्यापारी नरेंद्र गुप्ता पर समिति की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

29 Sep 2026 | प्रशांत बाजपेई | 1309 views
धान घोटाले में मुख्य बिचौलिया व्यापारी नरेंद्र गुप्ता पर समिति की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

धान घोटाले में मुख्य बिचौलिया व्यापारी नरेंद्र गुप्ता पर समिति की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

खाड़ सोसायटी में बिचौलिए #नरेंद्र गुप्ता की भूमिका पर उठे सवाल; समिति से जुड़े सदस्यों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से जांच पर संदेह के घेरे में है ?


मझौली


खाड़ सोसायटी में 2024-25 में हुए कथित धान घोटाले को लेकर बिचौलिए नरेंद्र गुप्ता (नगर का प्रमुख व्यापारी )की भूमिका बेहद संदिग्ध मानी जा रही है । मामले को लेकर सोसायटी से जुड़े सदस्यों और प्रभारी ने कलेक्टर, कमिश्नर और खाद्य विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक संबंधित व्यापारी नरेंद्र गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ताओं में नाराजगी है।


शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि धान घोटाले से जुड़े मामले में बिचौलिए की भूमिका सामने आने के बाद भी मझौली तहसीलदार और एसडीएम स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों को शिकायत दिए जाने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जबकि इस गबन में नरेंद्र गुप्ता ने ही आकाश साहू मझौली के साथ मिलकर ये गबन किया है पर अब तक कोई भी कार्यवाही नही हुई 


कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल


सोसायटी से जुड़े सदस्यों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मामले में बिचौलिए नरेंद्र गुप्ता और आकाश साहू मझोली की गतिविधियों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उच्च अधिकारियों से की गई है।


आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों और समिति का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.