CG | Sun, 04 October 2026

No Ad Available

नरेंद्र गुप्ता की संदिग्ध भूमिका की शिकायत पर एसडीएम ज्योति परस्ते ने लिया संज्ञान

03 Oct 2026 | प्रशांत बाजपेई | 1251 views
 नरेंद्र गुप्ता की संदिग्ध भूमिका की शिकायत पर एसडीएम ज्योति परस्ते ने लिया संज्ञान

खाड़ सोसायटी धान घोटाले की होगी जांच


नरेंद्र गुप्ता की संदिग्ध भूमिका की शिकायत पर एसडीएम ज्योति परस्ते ने लिया संज्ञान


सिहोरा।


मझौली तहसील की खाड़ सोसायटी में वर्ष 2024-25 में हुए कथित धान घोटाले को लेकर कलेक्टर और कमिश्नर को दी गई शिकायत पर सिहोरा एसडीएम ज्योति परस्ते ने संज्ञान लिया है। शिकायत में व्यापारी नरेंद्र गुप्ता की कथित भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।


 दस्तावेजों के साथ की शिकायत


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धान खरीदी में अनियमितता हुई और इसमें नरेंद्र गुप्ता की भूमिका संदिग्ध है। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे गए हैं। आरोप है कि शिकायत और दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई।


जांच से स्थिति होगी स्पष्ट


एसडीएम के संज्ञान लेने के बाद अब मामले की जांच की जाएगी। जांच में शिकायत के साथ दिए दस्तावेजों और धान खरीदी से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल होगी। इसके बाद आरोपों की वास्तविकता और संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.