CG | Wed, 01 July 2026

No Ad Available

छत्तीसगढ़ खेल नीति में बड़ा कदम, 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन, नौकरी का रास्ता साफ

30 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 6 views
छत्तीसगढ़ खेल नीति में बड़ा कदम, 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन, नौकरी का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित समिति के सदस्यों ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की. सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को अंतिम रूप दिया गया, जो 20 अलग-अलग खेलों से संबंधित हैं.डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए कहा, उत्कृष्ट खिलाड़ी के चयन को लेकर आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कमेटी की तीसरी बैठक हुई. बैठक में 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी के नाम चयनित किये है. 156 खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों के चयनित किए गए हैं. ये सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा, फिर सामान्य प्रशासन विभाग इन चयनित खिलाड़ियों के सरकारी नौकरी के लिए जरूरी प्रक्रिया करेगी.

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना

इसके साथ ही बैठक में यह भी तय हुआ कि चयनित खिलाड़ियों की सूची को सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा. विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद इन खिलाड़ियों की शासकीय सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. राज्य सरकार का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें.

नई खेल अकादमियों पर काम

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पारदर्शी, समयबद्ध और प्रोत्साहन आधारित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं और नई खेल अकादमियों की स्थापना पर लगातार काम कर रही है. बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.