CG | Fri, 02 October 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS : अग्रसेन जयंती पर रायपुर में भव्य आयोजन, 19 मोहल्ला समितियों से लेकर शोभायात्रा तक होंगे विविध कार्यक्रम, राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि, CM साय करेंगे अध्यक्षता

01 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 1015 views
RAIPUR NEWS : अग्रसेन जयंती पर रायपुर में भव्य आयोजन, 19 मोहल्ला समितियों से लेकर शोभायात्रा तक होंगे विविध कार्यक्रम, राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि, CM साय करेंगे अध्यक्षता

रायपुर। RAIPUR NEWS : अग्रवाल समाज की आराध्य विभूति एवं समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी की 5180वीं जयंती को लेकर रायपुर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।

अग्रवाल सभा, रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी और महामंत्री मनमोहन अग्रवाल जी और पूरे अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। सभा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज की वर्षों पुरानी मांग को सम्मान देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके लिए पूरा अग्रवाल समाज उनका सदैव आभारी रहेगा।

अग्रवाल सभा, रायपुर के मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 11 अक्टूबर, रविवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल रमेन डेका जी मुख्य अतिथि तथा माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं एडीआर ग्रुप दिल्ली के चेयरमैन सुशील अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

?_=3" />
">

19 मोहल्ला समितियों में हो रहीं प्रतियोगिताएं

अग्रसेन जयंती के पूर्व रायपुर की 19 मोहल्ला समितियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के विजेता मुख्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके माध्यम से समाज के अधिक से अधिक परिवारों और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

4 अक्टूबर को सर्वसमाज के लिए AGRATHON

4 अक्टूबर को सर्वसमाज के लिए AGRATHON – “Vande Mataram, Run For Nation” का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ मरीन ड्राइव से प्रातः 6 बजे प्रारंभ होगी। आयोजन में विजेताओं के लिए विभिन्न पुरस्कार रखे गए हैं तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।

इसी दिन श्री सालासर धाम, छेड़ीखेड़ी में डॉक्टर कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में सर्वसमाज के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 60 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही निःशुल्क पैथोलॉजी जांच, नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

?_=4" />
">

7 अक्टूबर को श्री अग्रसेन धाम में जयंती का उद्घाटन

7 अक्टूबर को श्री अग्रसेन धाम, छेड़ीखेड़ी में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्ला समितियों का सम्मान भी किया जाएगा।

8 एवं 9 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 9 अक्टूबर को महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

10 अक्टूबर को अग्रसेवा दिवस एवं विशाल कार्निवल

Read More: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

10 अक्टूबर को अग्रसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें अग्रबंधुओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इसी दिन विशाल कार्निवल का भी आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न आकर्षणों के साथ अग्र बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी।

11 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा एवं मुख्य समारोह

11 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे श्री अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इसके पश्चात शाम 6:30 बजे से श्री अग्रसेन धाम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके बाद कवि सम्मेलन एवं लाफ्टर शो मुख्य आकर्षण होंगे।

?_=5" />
">

आयोजन को सफल बनाने विभिन्न समितियों का गठन

अग्रसेन जयंती महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

Read More: खेत से बाजार तक किसानों की नई उड़ान, गट्टासिल्ली एफपीसी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

जयंती प्रभारी – राजेश हेलीवाल
जयंती सह-प्रभारी – कैलाश अग्रवाल, चन्द्रभान गुप्ता, संजय अग्रवाल (मोवा), दीपक गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, नितेश गोयल, राहुल अग्रवाल, कीर्ति सांघी, रितेश अग्रवाल।

शोभायात्रा प्रभारी – शैलेश अग्रवाल
सहयोगी – सुशील गोयंका, अभिषेक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज गोयल, सुमित अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, अमर अग्रवाल, उदय बजाज, स्वप्निल अग्रवाल, अमन चौधरी, मोहक अग्रवाल, चाहत अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल।

मंच व्यवस्था – सुभाष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, कुमार मंगलम, हर्षित अग्रवाल।

सांस्कृतिक कार्यक्रम – योगेश अग्रवाल, ब्रिज अग्रवाल।

भोजन व्यवस्था – सतपाल जैन, कमल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, महेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अमित अग्रवाल।

अग्रसेवा दिवस प्रभारी – रमेश सावंदिया, अरुण मित्तल, चिमनलाल अग्रवाल, कैलाश मित्तल।

Read More: महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रचार प्रसार समिति – योगेश अग्रवाल, उदित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (भाऊ)

पूजा समिति – राजेंद्र अग्रवाल, नरसिंह अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, दिलीप केडिया।

पंडाल एवं बैठक व्यवस्था – कमल किशोर अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल।

प्रतिभा प्रोत्साहन समिति – प्रदीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल (जीआर), जेपी अग्रवाल (बालाजी), संजय अग्रवाल, आनंद गोयल।

समन्वय एवं अर्थ व्यवस्था समिति

पूरे आयोजन के समन्वय के लिए समन्वय समिति में जगदीश प्रसाद अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सतपाल जैन, कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं योगी अग्रवाल को शामिल किया गया है।

Read More: विद्यालयों में बाल अधिकार और सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक

वहीं आयोजन की अर्थ व्यवस्था समिति में जगदीश प्रसाद अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सतपाल जैन, जेपी अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल (एनआर), विजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (बसना) एवं राम अग्रवाल शामिल हैं।

अग्रवाल सभा ने समाज के सभी वर्गों से अग्रसेन जयंती महोत्सव के सभी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

The post RAIPUR NEWS : अग्रसेन जयंती पर रायपुर में भव्य आयोजन, 19 मोहल्ला समितियों से लेकर शोभायात्रा तक होंगे विविध कार्यक्रम, राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि, CM साय करेंगे अध्यक्षता appeared first on Grand News.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.