CG | Wed, 11 November 2026

No Ad Available

Bhai Dooj 2026: आज भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा दो घंटे से ज्यादा का समय, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

11 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 735 views
Bhai Dooj 2026: आज भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा दो घंटे से ज्यादा का समय, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2026: आज बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस पर्व को भैया दूज, भाऊ बीज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

आज कितने बजे लगाएं भाई दूज का तिलक?

द्रिक पंचांग के अनुसार, नई दिल्ली में तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक है। इसकी अवधि 2 घंटे 10 मिनट है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी और आज दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।

रायपुर में वैदिक दृष्टि पंचांग के अनुसार तिलक का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक है। स्थानीय सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार मुहूर्त का समय शहरों में अलग-अलग होता है।

भाई दूज पर तिलक कैसे करें?

पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें। बहनें भाई के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं, फिर आरती उतारकर मिठाई खिलाएं। इस मौके पर बहनें भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देते हैं।

यमुना स्नान की परंपरा क्यों है?

पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज इस दिन अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। मान्यता है कि यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करने वाले भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी कथा से भाई दूज पर बहन के घर भोजन करने और यमुना में स्नान की परंपरा जुड़ी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.