रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बस किराए में 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किराया बढ़ने से मजदूरों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापार और रोजगार पर पड़े असर से आम लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में बस किराया बढ़ने से रोजाना बसों में सफर करने वाले मजदूरों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ेगा।
सवाल यह है कि जब रोजगार के अवसर नहीं बढ़ रहे और महंगाई लगातार बढ़ रही है, तो आम आदमी अपना घर कैसे चलाएगा? भाजपा सरकार को जनता पर आर्थिक बोझ डालने के बजाय महंगाई पर नियंत्रण और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।