CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई , 10 वाहन और रेत का अवैध भंडारण जब्त

15 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 877 views
CG NEWS : अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई , 10 वाहन और रेत का अवैध भंडारण जब्त

कोरबा । CG NEWS : रेत, गिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए कोरबा में खनिज विभाग ने चार थाना क्षेत्रों से 10 वाहन जब्त किए हैं। कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया। अभियान के तहत विभाग ने खनिज नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की गई । 10 वाहन जब्त, रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन में लगे कुल 10 वाहनों को जब्त किया। साथ ही कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया है।

 

खबर के अनुसार यह कार्रवाई जिले के पाली, हरदीबाजार, दीपका और उरगा क्षेत्र में की गई। पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। वहीं हरदीबाजार में रेत और ईंट ले जा रहे 3 ट्रैक्टर और गिट्टी परिवहन कर रहा 1 हाइवा जब्त किया गया। दीपका में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रेलर पर कार्रवाई की गई, जबकि उरगा क्षेत्र में रेत परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इस प्रकार कुल 10 वाहनों को जब्त कर हरदीबाजार, दीपका और पाली थानों तथा हरदीबाजार खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.