CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम टंडवा में नवीन PDS भवन का किया लोकार्पण , ग्रामीणों को मिलेगी राहत

15 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 878 views
CG NEWS : मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम टंडवा में नवीन PDS भवन का किया लोकार्पण , ग्रामीणों को मिलेगी राहत

तिल्दा नेवरा। CG NEWS : मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम टंडवा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भवन का लोकार्पण। तिल्दा नेवरा ग्राम टंडवा (तिल्दा) में नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भवन का लोकार्पणमंत्री टंक राम वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के शुरू होने से राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने और ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहजता से पहुंचें। यह नया पीडीएस भवन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को सशक्त और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुचारु बनाने की दिशा में उपयोगी साबित होगा।ग्राम टंडवा बैकुंठ में नवीन आई डी पृथक करने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भवन तक बड़ी सौगात देने के लिए समस्त ग्रामवासियों की ओर से मंत्री टंक राम वर्मा का कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद।

इस नए भवन के आने से हमारे गाँव में राशन वितरण व्यवस्था और भी सुचारू व पारदर्शी होगी। ग्रामीणों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए पूरा गाँव आपका सहृदय धन्यवाद करता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप सरपंच योगिता कृष्ण कुमार वर्मा ,डी एस एफ सदस्य तुलसी राम गौतम , जनपद सदस्य गीताजंली हेमलाल उपसरपंच गीतू महेश कोसले, दुष्यंत वर्मा ,यश निर्मलकर ,राजा प्रदीप सिंह सुनील पासी ,राजेश यादव समस्त पंच गण एवं राधा रानी मंडली शारदा महिला मानस मंडली व ग्रामीण उपस्थित रहे


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.