रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7:50 बजे वे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रात में गुरुग्राम स्थित सैयारा- द लिविंग रूम जाएंगे। रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन लौटकर विश्राम करेंगे।