CG | Mon, 24 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक

23 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 941 views
CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक

जांजगीर-चांपा/ भरत सिंह चौहान। CG NEWS : जिले के सारागांव थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। देवरी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी दुकालु राम बरेठ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि देवरी गांव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सारागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान दुकालु राम बरेठ के रूप में की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। देवरी गांव में हुई इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.