CG | Thu, 15 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : TTE की नौकरी का झांसा देकर ठगे 13.07 लाख , पुलिस जांच में जुटी

14 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 711 views
CG NEWS : TTE की नौकरी का झांसा देकर ठगे 13.07 लाख , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। CG NEWS : रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 13.07 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में UPI के जरिए रकम ले ली। न तो युवक को नौकरी मिली और न ही उसकी रकम वापस हुई।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दयालबंद निवासी रविकांत यादव कथित ठगी का शिकार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रविकांत को रेलवे में TTE की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क होने की बात कही और युवक को अपने झांसे में ले लिया।

नौकरी की उम्मीद में रविकांत ने अलग-अलग किश्तों में UPI के माध्यम से कुल 13.07 लाख रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो युवक ने पैसे वापस मांगे। लेकिन रकम वापस नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी में कौन-कौन शामिल है और रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.