CG | Wed, 09 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: गटर के अंदर मिला नवजात शिशु का शव, पत्थर रखकर छिपाया, सफाई कर्मियों की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

09 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 931 views
CG NEWS: गटर के अंदर मिला नवजात शिशु का शव, पत्थर रखकर छिपाया, सफाई कर्मियों की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

भिलाई। CG NEWS: भिलाई के सेक्टर-2 में गटर के अंदर नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को गटर में डालने के बाद ऊपर से पत्थर रख दिया गया था। सुबह सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियों की नजर पड़ी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मामला भिलाई के सेक्टर-2 की सड़क नंबर 11 और 12 के पीछे का है। सुबह सफाई कर्मी गटर की सफाई के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें गटर के अंदर नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शव को गटर में डालकर उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर रख दिया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।फिलहाल नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.