रायपुर। RAIPUR BREAKING :महानदी भवन, नवा रायपुर में बुधवार को शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस महानदी भवन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। बस में आग फैलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलती बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर संबंधित अधिकारी और दमकल टीम पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
आग लगने के कारणों और घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।