CG | Sat, 10 October 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान

09 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 782 views
RAIPUR NEWS : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाली टी-20 सीरीज की मेजबानी करेगा। तीन मुकाबलों की इस सीरीज में 16, 18 और 20 अक्टूबर को चौकों-छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से प्रस्तावित हैं।एनजीटी को जमा करने होंगे 20 लाख

मैच के आयोजन को लेकर कुछ प्रशासनिक औपचारिकताएं बाकी थीं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मंजूरी दे दी है। एनजीटी ने आयोजन समिति को 20 लाख रुपये जमा करने को कहा। यह राशि निर्धारित समय के अनुसार तुरंत जमा कर दी जाएगी।

पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए मैच का आयोजन होगा। अब मैच के आयोजन में कोई बाधा नहीं बची है। प्रशासन और खेल संघ तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। स्टेडियम में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। दर्शकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

12 अक्टूबर शाम 4 बजे शुरू से मिलेंगे ऑनलाइन टिकट

मैच के टिकटों की दरें आधिकारिक रूप से तय हो गई हैं। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे शुरू होगी। दर्शक टिकटजीनी डॉट कॉम वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं।

केवल डिजिटल टिकट मान्य

इस बार टिकट काउंटर से फिजिकल टिकट नहीं दिए जाएंगे। पूरे मैच के लिए केवल डिजिटल टिकट ही मान्य होंगे। दर्शकों को अपने मोबाइल में डिजिटल टिकट दिखाना अनिवार्य होगा।

इससे फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगाने में मदद मिलेगी। दर्शक आसानी से घर बैठे अपना टिकट बुक कर सकते हैं। स्मार्टफोन के जरिए प्रवेश द्वार पर स्कैनिंग की जाएगी।

टिकट 250 रुपये से शुरू

आम दर्शकों के लिए टिकट की दरें काफी सस्ती रखी गई हैं। लोअर स्टैंड का एक सिंगल टिकट 250 रुपये का है। जो लोग तीनों मैच देखना चाहते हैं, वे सीजन टिकट ले सकते हैं। तीनों मैचों के लिए सीजन टिकट की कीमत 499 रुपये रखी गई है। वीआईपी श्रेणी के लिए दरें अलग हैं। पवेलियन प्लेटिनम टिकट की कीमत 3,500 रुपये रखी गई है। पवेलियन गोल्ड टिकट 2,500 रुपये में मिलेगा। पवेलियन कॉरपोरेट टिकट 3,500 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

एक आईडी पर मिलेंगे अधिकतम 6 टिकट

कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही खरीद सकता है। इससे ज्यादा टिकट एक आईडी पर बुक नहीं किए जा सकेंगे। प्रशंसकों को सलाह दी जाती है कि समय पर बुकिंग कर लें। डिजिटल टिकट में क्यूआर कोड रहेगा। स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर कोड स्कैन किया जाएगा। दर्शकों को वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य हो सकता है।

रायपुर कब पहुंचेंगे खिलाड़ी ?

भारतीय महिला टीम के 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है. टीम के पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के लिए स्थानीय स्तर पर अभ्यास और मैच की तैयारियों का सिलसिला शुरू होगा.

रायपुर पहुंचने के बाद भारतीय टीम करीब चार दिनों तक अभ्यास करेगी. मैच से पहले खिलाड़ियों को मैदान और परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का समय मिलेगा. सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को होना है, इसलिए टीम के पास तैयारियों के लिए पर्याप्त समय रहेगा.

जिम्बाब्वे की महिला टीम के 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है. यानी सीरीज के पहले मुकाबले से करीब तीन दिन पहले मेहमान टीम शहर में होगी और मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देगी.आवश्यक दिशा निर्देश

स्टेडियम के अंदर खाद्य सामग्री, पेयजल आपूर्ति इत्यादि व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। टिकटों पर स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर अटल नगर स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा। टिकटों का वितरण ऑनलाइन किया जाएगा। स्टेडियम परिसर और सभी पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीव्ही कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। टिकट धारकों को निश्चित अनुपात में पार्किंग पास उपलब्ध कराए जाएंगे। सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीव्ही कैमरे एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पुलिस, एनआरडीए, सीएससीएस और बीसीसीआई की ओर से रहेगी।

वहीं आवश्यक विद्युत व्यवस्था, सीएसपीडीसीएल और ऊर्जा विभाग द्वारा की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग करेगा और स्थल पर एम्बुलेंस तैनात रहेगी। आपातकालीन इलाज एवं वीवीआईपी आवागमन के लिये ग्रीन कॉरिडोर का मार्ग निर्धारित किया गया है। स्टेडियम परिसर एवं निगम के निकटतम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध रहे इसकी सुनिश्चितता बीएसएनएल द्वारा की जाएगी। फायर ब्रिगेड और पर्याप्त जल की उपलब्धता और आपातकालीन स्थिति के लिए रूट का चिन्हांकन गृह एवं अग्निशमन विभाग की ओर से किया जायेगा।

स्मृति मंधाना संभालेंगी फुल-टाइम कप्तान की कमान

इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं।

15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं। तीनों मैच रायपुर में होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को छह दिनों में तीन अंतरराष्ट्रीय मैच देखने का मौका मिलेगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.