CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

बंजारी माता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक जारी रहेगा अखंड रामायण पाठ

06 Aug 2025 | प्रशांत बाजपेई | 344 views
बंजारी माता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक जारी रहेगा अखंड रामायण पाठ

बंजारी माता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक जारी रहेगा अखंड रामायण पाठ


सिहोरा

श्रावण मास के पावन अवसर पर, गांधीग्राम और क्षेत्र के प्रसिद्ध देवालय बंजारी माता मंदिर में श्रावण मास से प्रारंभ से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान नगर के विभिन्न भक्तों द्वारा लगातार कराया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

इस धार्मिक आयोजन में लखन असाटी द्वारा 18वें पाठ का, कम्मू साहू, मनोज असाटी और रामानुज असाटी द्वारा 19वें पाठ का, राकेश तिवारी (गुड्डू) द्वारा 20वें पाठ का, उपेंद्र ठाकुर (चक्की वाले) द्वारा 21वें पाठ का और संतोष कुशवाहा (बैरियाल नाका) द्वारा 22वें पाठ का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक सिलसिला लगातार जारी है और आगे भी कई भक्त इसमें भाग लेंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह गौर, पुजारी हरिप्रसाद, व्यवस्थापक बसंत तिवारी, सोनू कुररिया, सुधीश त्रिपाठी (ब्रह्मचारी), चमन असाटी, हरिओम असाटी, धर्मेश, शोभना असाटी और नारायणी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि यह अखंड पाठ भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलता रहेगा।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.