CG | Sun, 08 November 2026

No Ad Available

CG NEWS : मंदिर में 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी, दानपेटी और चांदी का मुकुट लेकर फरार हुए चोर

06 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 774 views
CG NEWS :  मंदिर में 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी, दानपेटी और चांदी का मुकुट लेकर फरार हुए चोर

कोरबा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दीपावली से पहले चोरों ने आस्था के केंद्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि सिविल लाइन थाना के पास स्थित एक हनुमान मंदिर में चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दानपेटियां और चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नक्शेदेखें

शिव मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी पार

पहली घटना निहारिका साडा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजकर 13 मिनट पर एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पॉश कॉलोनी में स्थित मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद रहवासियों में नाराजगी है।

हनुमान मंदिर को 24 घंटे में दो बार बनाया निशाना

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना के पास स्थित हनुमान मंदिर की है। यहां चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पहली बार आरोपी मंदिर की दो दानपेटियां लेकर फरार हो गए। इसके बाद दोबारा मंदिर में घुसकर चांदी का मुकुट भी चोरी कर लिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर के मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp