CG | Mon, 19 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : DEO की कार्यशैली पर सवाल, फेडरेशन पहुंचा कलेक्टर के पास, अधिकारी ने आरोप नकारे

18 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 831 views
CG NEWS : DEO की कार्यशैली पर सवाल, फेडरेशन पहुंचा कलेक्टर के पास, अधिकारी ने आरोप नकारे

खैरागढ़। CG NEWS : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन की कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति व्यवहार को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने नाराजगी जताई है। फेडरेशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुधार के निर्देश देने की मांग की है। संगठन ने सार्वजनिक रूप से वरिष्ठ शिक्षकों, प्राचार्यों और व्याख्याताओं से सवाल-जवाब करने, कार्यालयीन समय के बाद बैठक लेने तथा डांट-फटकार लगाने पर आपत्ति जताई। बच्चों के होम टाइम टेबल, एक्शन प्लान लागू करने के दबाव और प्राचार्यों से वचन पत्र भरवाने पर भी सवाल उठाए। फेडरेशन ने सुधार नहीं होने पर जिला से प्रदेश स्तर तक आंदोलन की चेतावनी दी।

" target="_blank">

जिला शिक्षा अधिकारी देवांगन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्राचार्यों ने वचन पत्र भरने के बजाय समय पर जानकारी देने की सहमति जताई थी, इसलिए फॉर्म नहीं भरवाया गया। होम टाइम टेबल पर कलेक्टर के सुझाव के बाद बच्चों से पूछकर इसे बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ज्ञापन सौंपते समय कोई संकुल समन्वयक या प्राचार्य मौजूद नहीं था।

" target="_blank">

 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.