राजिम। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के राजिम में महानदी में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राजिम और पितईबंद के बीच नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।