सुकमा। CG NEWS : जिले के मूलेर गांव के इत्तपारा में नाले में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे नाले की ओर गए थे। इसी दौरान बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे के वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
काफी खोजबीन के बाद मिला शव
ग्रामीणों ने नाले और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। इसके बाद नाले से बच्चे का शव बरामद किया गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। बच्चे की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को दी गई सूचना
घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।