CG | Sat, 03 October 2026

No Ad Available

बारिश में बिजली फाल्ट से निपटने दिन-रात जुटा मैदानी अमला, तीन टीमें कर रहीं लाइन सुधार

02 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 749 views
बारिश में बिजली फाल्ट से निपटने दिन-रात जुटा मैदानी अमला, तीन टीमें कर रहीं लाइन सुधार

धमतरी। बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था में आई खराबियों को दूर करने के लिए विद्युत विभाग का मैदानी अमला दिन-रात जुटा रहा। बारिश थमने के बाद भी फाल्ट सुधारने का काम जारी है। विंध्य विहार कालोनी, महिमा सागर वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड और दानीटोला वार्ड समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य रखने के लिए तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं। वहीं दो टीमें बाइक से ट्रांसफार्मर संबंधी खराबी और आपात शिकायतों को दूर कर रही हैं।

बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। शिकायत मिलते ही कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और खराबी तलाशकर सुधार का काम शुरू किया। कई जगह रात में भी कर्मचारियों को मौके पर जाना पड़ा। नियमित ड्यूटी के अलावा अतिरिक्त समय तक काम कर कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया। फाल्ट सुधारने वाली टीमों में लाइनमैन वीरेंद्र नेताम, संविदा कर्मचारी अकलेश सिन्हा, ठेका कर्मचारी बोधन साहू, किशन साहू और वाहन चालक खोमन साहू शामिल हैं। इसके अलावा दो टीमें बाइक से ट्रांसफार्मर और आपातकालीन शिकायतों को अटेंड कर रही हैं। जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी भी करनी पड़ी।

मैदानी कर्मचारियों ने बताया कि, बारिश के दौरान कई बार रात में शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर लाइन की खराबी दूर करनी पड़ी। लगातार काम के कारण कर्मचारियों को पर्याप्त आराम का समय भी नहीं मिल पाया। प्रभावित क्षेत्रों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करना प्राथमिकता रही।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री शेष नारायण देवांगन ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली लाइनों की खराबी की शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करने के लिए कर्मचारियों की टीमें लगाई गई थीं। बारिश थमने के बाद भी जहां-जहां सुधार की जरूरत थी, वहां काम जारी रखा गया है। ट्रांसफार्मर और आपात शिकायतों के लिए अलग से टीमें लगाकर व्यवस्था सामान्य रखने का प्रयास किया गया। टीमें लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों में भी पहुंचकर बिजली लाइनों की खराबी सुधारने में जुटी हुई है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.