रायपुर। CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में 21 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार, अलग-अलग आदेशों में अधिकारियों को महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, राजनांदगांव, कोरबा, सुकमा समेत कई जिलों से दूसरी इकाइयों में भेजा गया है। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर की विशेष शाखा और S4C में भी पदस्थ किया गया है।
पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार जिन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है उनमें निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, निरीक्षक बृजेश सिन्हा, निरीक्षक अनिल शर्मा, निरीक्षक सुनीप कुमार रात्रे, निरीक्षक समीर शर्मा, निरीक्षक रजनीश कौशिक, निरीक्षक आनंद शुक्ला, निरीक्षक यमुनेश्वर जोशी, निरीक्षक शिवेंद्र कुमार राजपूत, निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय के नाम शामिल हैं।





The post CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ में 21 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कई जिलों में बदले अधिकारी, देखें आदेश appeared first on Grand News.