CG | Wed, 21 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की मदद को आगे आए राहगीर , बनी मानवता की मिसाल

20 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 960 views
CG NEWS : सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की मदद को आगे आए राहगीर , बनी मानवता की मिसाल

जांजगीर-चांपा । CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। नेशनल हाईवे पर सुकली मोड़ से जिला जेल की ओर जाने वाले मार्ग पर आधी रात के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क पर पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गौरव तिवारी, उदय पांडे, आर्यन सिंह, गोकर्ण शुक्ला और प्रेम शुक्ल की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बीच सड़क से उठाकर किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, ताकि उसके साथ कोई दूसरी दुर्घटना न हो। इसके बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इन युवकों की तत्परता और मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि संकट के समय किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए आगे आना किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.