CG | Sat, 03 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : तीन लाइब्रेरियों में घुसकर छात्र-छात्राओं से मारपीट, महिला कर्मचारी को कट्टा-पिस्तौल की धमकी, CCTV फुटेज आया सामने

02 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 834 views
CG NEWS : तीन लाइब्रेरियों में घुसकर छात्र-छात्राओं से मारपीट, महिला कर्मचारी को कट्टा-पिस्तौल की धमकी, CCTV फुटेज आया सामने

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के गांधी चौक स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित लाइब्रेरियों में घुसकर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। IBT इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल पर तीन अलग-अलग लाइब्रेरियों में घुसकर दबंगई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला 30 सितंबर की शाम करीब 6 बजे का है। शिकायत के मुताबिक, IBT इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल गांधी चौक स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल पर संचालित शुभ लाइब्रेरी पहुंचे, जहां एक छात्र के साथ विवाद करते हुए उसका कॉलर फाड़ने का आरोप है। इसके बाद वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं और लाइब्रेरी संचालक के साथ भी गाली-गलौज और बदसलूकी की गई। आरोप है कि राहुल इसके बाद पूजा लाइब्रेरी पहुंचे, जहां रिसेप्शन पर मौजूद महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की गई। लाइब्रेरी संचालक के मौके पर नहीं होने पर उन्हें भी गालियां देने और महिला कर्मचारी को धमकाने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, ज्ञान लाइब्रेरी में भी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ विवाद और धमकी देने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शुभ लाइब्रेरी के विद्यार्थियों को कट्टा-पिस्तौल लेकर आने की धमकी देकर डराया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। लाइब्रेरी संचालकों ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी निजी विवाद का गुस्सा बेवजह छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों पर निकाला गया, जबकि उनका उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजर है।

" target="_blank">

" target="_blank">

" target="_blank">


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.