तिल्दा नेवरा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण के अध्यक्ष बलदाऊ साहू के नेतृत्व ग्राम लखना एवं सरोरा मंडल, बिलाड़ी सेक्टर के शक्ति चौक बिलाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया,दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन चढ़ाये । इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
भारत आजादी के इतने वर्ष बाद आज भी एकजुट
पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया, महात्मा गांधी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा हैं। महात्मा गांधी ने देश एवं विश्व को संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी देश को आजादी दिलाई जा सकती हैं। हम सबको महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सिद्धान्तों एवं दर्शन का अनुसरण करना चाहिए। महात्मा गांधी ने सभी को साथ लेकर देश को एकता के सूत्र में बांधा, जिसका परिणाम है कि भारत आजादी के इतने वर्ष बाद आज भी एकजुट है।
लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी भरा जीवन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण के अध्यक्ष बलदाऊ साहू कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी भरा जीवन है, उनका देश के विकास में अहम योगदान है। देश के स्वतन्त्रता सेनानियों ने सपना देखा था, कि देश में अन्तिम से अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी खुश एवं उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहें। हम लोग शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य निरन्तर करते रहें। यही स्वतन्त्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, बलदाऊ साहू ब्लॉक अध्यक्ष तिल्दा ग्रामीण, हरि मारखंडे मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभार रूपेश कुमार कुर्रे , योगेश पटेल, नारायण वर्मा,राजू कलामत,शत्रुध्न यदु,नरेश वर्मा,लेखराम पाल,हरिचंद पाल ,अजय देवांगन, मुकेश वर्मा,गांधी निषाद,सूरज कन्नौज,कृष्ण वर्मा,प्रमोद वर्मा ,सीताराम धूरु रामेश्वर पाल,अश्वनी यदु,गौरसिंह, बेनीराम ग्रामपंचायत लखना में श्रीमति श्यामा साहू सरपंच ग्राम पंचायत लखना, जीवन मसीह सचिव, फतते साहू रोजगारसहायक, कुम्भज साहू कम्प्यूटर आपरेटर, अमृत साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संजय साहू पंच,अंजनी साहू पंच ,कृष्ण साहू ,मोहन साहू,रामविशाल निषाद, कलाराम साहू,बेनी साहू, धनी निषाद,टेकराम निषाद, दिनेश सेन, ओम प्रकाश निषाद,ओमप्रकाश साहू आदि ग्रामवासी सम्मिलित हुए।